Bengal New Cabinet: पश्चिम बंगाल में संभावित मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाएं तेज हैं. शुभेंदु अधिकारी की टीम में किन नेताओं को जगह मिल सकती है, इसे लेकर कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं. निश्चित प्रमाणिक, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली और रुद्रनील घोष जैसे नेताओं पर सबकी नजरें हैं.
क्षेत्रीय संतुलन और संगठन के अनुभव को देखते हुए उत्तर बंगाल से लेकर कोलकाता और ग्रामीण इलाकों के नेताओं को शामिल करने की रणनीति बन रही है. माना जा रहा है कि कैबिनेट में अनुभवी चेहरों के साथ संगठन के मजबूत नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.