Agnimitra Paul और Shankar Ghosh बन सकते हैं Deputy CM: पश्चिम बंगाल में सरकार गठन से पहले बड़ा संकेत सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक राज्य में इस बार दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं, जिनमें शंकर घोष और अग्निमित्रा पॉल के नाम सबसे आगे हैं. दोनों नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई है.
क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल से चेहरे चुनने की तैयारी है, ताकि राजनीतिक समीकरण मजबूत हो सकें. अब सभी की नजरें विधायक दल की बैठक पर हैं, जहां सीएम और डिप्टी सीएम के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है.