कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर यूपी सरकार और पुलिस ने सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. डीजीपी की बैठक के बाद पूरे प्रदेश में खासकर बरेली से मेरठ वाले रूट पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. पैदल कांवड़ की ऊंचाई अधिकतम 6 फीट तय की गई है. झांकी वाली कांवड़ 10 फीट तक हो सकती है. जुगाड़ वाहन पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. बिना लाइसेंस और बिना साइलेंसर के दुपहिया वाहन पर भी रोक है. भाला, तलवार, त्रिशूल समेत किसी भी तरह के हथियार के साथ यात्रा करने पर रोक. वहीं, शराब पीकर यात्रा करने पर सख्त कार्रवाई होगी. सभी श्रद्धालुओं के पास वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है. ट्रेन की छत पर या लटक कर यात्रा करने वालों पर कार्रवाई होगी.