समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद परिसर में 'विकसित भारत' के नारे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने नीट (NEET) और अन्य पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि क्या युवाओं और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ही विकसित भारत है? अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब सपा के सांसद (कौशांबी, संभल, एटा, मैनपुरी की सांसद इकरा हसन, राजीव राय, धर्मेंद्र यादव आदि) छात्रों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे, तो उन्हें हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया गया.