Women's Reservation Bill: महिला आरक्षण संशोधन बिल पर लोकसभा में अखिलेश यादव के जनगणना से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूछा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही. मैं सदन के माध्यम से देश की जनता को बताना चाहता हूं कि जनगणना का काम शुरू हो चुका है और जारी है. शाह ने कहा कि अखिलेश ने कहा कि वह जातीय जनगणना की मांग करेंगे. तो उनको बता दें कि सरकार जाति की जनगणना करने का फैसला ले चुकी है. जाति के साथ ही जनगणना हो रही है.