मायावती से मिले अखिलेश, महागठबंधन से बाहर रहेगी कांग्रेस!

  • 2:04
  • प्रकाशित: जनवरी 05, 2019
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बहुप्रतीक्षित गठबंधन के लिये दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने ‘सैद्धांतिक सहमति‘ कर दी है और गठजोड़ का ऐलान बहुत जल्द होगा. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर ‘सैद्धांतिक सहमति‘ बन चुकी है और उम्मीद है कि इस गठजोड़ की औपचारिक घोषणा जल्द होगी. सम्भावना है कि इसी महीने इसका एलान हो जाएगा.दिल्ली में अखिलेश और मायावती की मुलाकात हुई. सूत्र बता रहे हैं कि इस महागठबंधन से कांग्रेस दूर रहेगी.

संबंधित वीडियो