उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एर व्यापारी ने अपना वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि ज़िले के एसपी मणिलाल पाटीदार उसकी हत्या करवाना चाहते हैं, आज उस व्यापारी की मौत हो गई. व्यापारी का वीडियो वायरल करने के दो दिन बाद उसे गोली मार दी गई थी. गोली उनकी गर्दन में लगी और उन्हें इलाज के लिए कानपुर में भर्ती किया गया था, जहां आज उनकी मौत हो गई.