CJP Protest Breaking News: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाया गया है. मेदांता अस्पताल से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह लेना चाहते हैं. उनका कहना था कि वह अपना अनशन जारी रखना चाहते हैं और उनका इलाज किसी सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल में कराया जाए. अब जानकारी सामने आई है कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. मेदांता पहुंचने के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है. वहीं, उनके समर्थक भी लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहे हैं.