देश के कई राज्यों में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामले सामने आने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह वायरस कितना खतरनाक है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, किन लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है और इससे बचाव के लिए क्या कदम उठाने चाहिए. इन सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब BLK-Max Hospital, Delhi के Principal Director एवं HOD-Pulmonology डॉ. संदीप नायर ने NDTV की अनीता शर्मा से विशेष बातचीत में दिए.