सिक्किम के नामची जिले में तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन समारदुंग सुरंग में भीषण हादसा हुआ है। लैंडस्लाइड और मीथेन गैस लीक होने की वजह से अब तक 10 मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि 12 को सुरक्षित निकाला गया है। देखिए कैसे ज़हरीली गैस के बीच NDRF की टीमें ऑक्सीजन मास्क लगाकर जिंदगियां बचाने की कोशिश कर रही हैं और चश्मदीदों ने उस तेज़ धमाके के बारे में क्या बताया।