अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना रुख साफ किया है. उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मोदी सरकार को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर कुछ ज्यादा ही जल्दी दिखाई है.