ईरान (Iran) लगातार खाड़ी देशों के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है। कतर, यूएई और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के गैस ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले (Drone Attacks) किए गए हैं। इन हमलों के बाद अब सऊदी अरब का सब्र टूट गया है। सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने ईरान को खुली चेतावनी (Open Warning) दी है और कहा है कि उनका धैर्य अब खत्म हो रहा है। रियाद (Riyadh) पर दागी गई 4 बैलिस्टिक मिसाइलों के बाद तनाव चरम पर है। क्या मिडल ईस्ट में महायुद्ध (Middle East War) छिड़ने वाला है? इजरायल (Israel) के हमले के बाद ईरान की इस बौखलाहट का ग्लोबल फ्यूल प्राइस (Global Fuel Prices) पर क्या असर पड़ेगा? जानिए पूरी कहानी एनडीटीवी इंडिया के सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) के साथ इस खास वीडियो में।