सलमान ख़ान के घर फ़ायरिंग केस में 1 संदिग्ध हरियाणा से हिरासत में

  • 2:33
  • प्रकाशित: अप्रैल 18, 2024
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले (Salman Khan House Firing Case) में पुलिस ने हरियाणा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस उस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों शूटर वारदात के पहले और बाद में उसके संपर्क में थे.पुलिस को शक यह भी है कि हिरासत में लिया गया शख्स लॉरेंस विश्नोई गैंग और शूटरों के बीच संपर्क सूत्र का काम कर रहा था. पुलिस अब अपराध में उसकी भूमिका की जांच कर रही है. एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का संबंध गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक से था और वे घटना से पहले और बाद में लगातार संपर्क में थे.

संबंधित वीडियो