Russia Ukraine War: शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में एक उच्च-स्तरीय बैठक होने जा रही है। इस बैठक से उम्मीद की जा रही है कि यह यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त कर सकती है। लेकिन इस मुलाक़ात के लिए अलास्का को ही क्यों चुना गया? इस रिपोर्ट में जानिए इसके पीछे के ऐतिहासिक, भौगोलिक और राजनीतिक कारण। अलास्का कभी रूस का हिस्सा हुआ करता था और आज भी बेरिंग स्ट्रेट इसे रूस के सबसे करीब लाता है। साथ ही, अमेरिका का ICC का सदस्य न होना भी पुतिन के लिए यहां आना आसान बनाता है।