आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज कोरोना संक्रमण से बेहद मुश्किल जंग जीतकर लौट आए हैं. आप नेता ने एनडीटीवी से बातचीत में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं कोरोना निगेटिव तो हो गया हूं, लेकिन अभी कमजोरी काफी है. मेरे फेफड़े अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहे हैं. अभी अगर मैं सीढ़ियां चढ़ता उतरता हूं तो मेरी सांस फूल जाती है और ऐसा लगता है कि शरीर में ऑक्सीजन कम हो गई है. डॉक्टर कह रहे हैं कि रिकवरी में अभी थोड़ा समय लगेगा. देखिए हमारे सहयोगी शरद शर्मा के साथ सौरभ भारद्वाज की खास बातचीत...