Lalu के परिवार में बगावत: Rohini Acharya ने राजनीति छोड़ी, परिवार से नाता तोड़ा, अगला कदम क्या?

  • 16:21
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में RJD को करारी शिकस्त मिलने के एक दिन बाद, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने X (पूर्व ट्विटर) पर क्रिप्टिक पोस्ट कर राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर इल्जाम लगाया कि इन्होंने उन्हें ऐसा करने को कहा। रोहिणी, जो डॉक्टर हैं और 2022 में पिता लालू को किडनी दान कर चुकी हैं, चुनाव में तेजस्वी के लिए प्रचार कर रही थीं। लेकिन सितंबर से ही वो पार्टी लीडर्स को अनफॉलो कर चुकी थीं, खासकर तेज प्रताप यादव के निष्कासन से नाराजगी। RJD को सिर्फ 25 सीटें मिलीं, जबकि NDA ने 202 सीटें जीतीं। अब सवाल ये है कि रोहिणी का अगला कदम क्या होगा? क्या वो चुपचाप सिंगापुर लौटकर फैमिली लाइफ जिएंगी, या कोई नया राजनीतिक मोर्चा खोलेंगी? BJP-JD(U) लीडर्स ने इसे RJD की आंतरिक कलह बताया। 

संबंधित वीडियो