अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को तीन या पांच अगस्त को भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया गया है. यह भी तय हुआ है कि अब मंदिर पहले से काफी बड़ा बनाया जाएगा. यह जानकारी शनिवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद मीडिया को दी गई.