जय-जयश्रीराम...रामनवमी पर रामलला का भव्य सूर्य तिलक, जगमगाया ललाट, देखें VIDEO

  • 1:12
  • प्रकाशित: मार्च 27, 2026

रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में सबसे बड़ा आकर्षण रामलला का सूर्य तिलक हुआ. दरअसल, ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें दर्पण और लेंस की मदद से रामलला के माथे पर पड़ीं. यह दिव्य दृश्य करीब 4 मिनट तक रहा. इस दौरान भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए गए. साथ ही पंजीरी का प्रसाद भी अर्पित किया गया. रामनवमी का यह त्योहार भगवान राम के जन्म का प्रतीक है. रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर लाखों भक्तों की भीड़ और कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष पूजा और 'बधाई गान' होगें. 

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में शुक्रवार को श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा. राम मंदिर में भगवान राम को स्‍नान कराया गया और आकर्षक परिधान धारण कराए गए. इस मौके पर ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे. सरयू स्नान और दान को इस दिन विशेष पुण्यदायी माना जाता है. यही कारण है कि दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु यहां पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए. स्नान के बाद श्रद्धालु राम मंदिर सहित अयोध्‍या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान मंदिरों में भव्य सजावट की गई.

संबंधित वीडियो