रायपुर में पेट्रोल पंप पर खौफनाक हादसा टला, शख्स ने सिगरेट चलाकर लगाई बाइक की टंकी में आग

  • 0:32
  • प्रकाशित: फ़रवरी 20, 2026

रायपुर. पेट्रोल पंप में बाइक में आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 18 फरवरी को शाम 7:40 बजे थाना उरला क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पेट्रोल भरवाने आये थे. पेट्रोल पंप कर्मी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भर रहा था. इसी दौरान मोटरसाइकिल में पीछे बैठा व्यक्ति नीचे उतरकर सिगरेट पीने हेतु लाइटर से सिगरेट जलाने लगा.

पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा मना करने पर उक्त व्यक्ति ने अपने हाथ में रखे लाइटर को जलाकर, पेट्रोल डाले जाने के दौरान ही मोटरसाइकिल की टंकी में आग लगा दी. इससे मोटरसाइकिल की टंकी एवं पेट्रोल मशीन के नोजल में आग लग गई. पेट्रोल पंप कर्मी की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया# पेट्रोल पंप कर्मी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.

थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की पतासाजी की गई. उनकी पहचान धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय एवं इमरान कुरैशी के रूप में की गई. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल एवं लाइटर जप्त कर कार्यवाही किया गया.