Rahul Gandhi On Voter List: वोट-चोरी...भारत में विपक्षी राजनीति का चर्चित की-वर्ड है। इसे एक बड़े राजनीतिक प्रतिरोध का पासवर्ड भी कहा जा सकता है। पूरा विपक्ष इस शब्द की मदद से सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि केन्द्र में काबिज गठबंधन चुनाव चोरी करता है।वो चुनाव जीतता नहीं है। इसीलिए विरोधियों के खाते में हार ज्यादा हैं और सरकारी गठबंधन के खाते में जीत ज्यादा हैं। राहुल गांधी ने इस पोलेटिकल नरेटिव का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन कल देश को दिया है। राहुल ने देश के चुनाव आयोग और सत्ताधारी गठबंधन पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। अब मोर्चा खुल चुका है। इसके दो चेहरे हैं एक जो राहुल के दावे की कमियां दिखा रहा है और दूसरा जो राहुल के पॉलिटिकल नरेटिव को नरेटिव से काउंटर कर रहा है।चूंकि देश में SIR को लेकर माहौल पहले से गर्म है। बिहार में चुनाव हैं। इसलिए वोटचोरी का नरेटिव टिक कर आगे बढ़ेगा। आप इसे समझ सकें और इसके आधार पर होने वाली राजनीति को पहचान सकें।इसलिए एक रिपोर्ट तैयार की है।इसे देखें-समझें और तब कोई राय बनाएं...