हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'राख' (Raakh) ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया है. खासकर शो में बच्चों के किरदार और उनके साथ हुए दर्दनाक हादसे ने सबको रुला दिया है. आज हमारे साथ जुड़े हैं इस सीरीज में बहुत अहम किरदार निभाने वाले टैलेंटेड बाल कलाकार विवान शर्मा (Vivan Sharma). इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में विवान ने शो की सफलता, अपने वायरल डेथ सीन की शूटिंग और पर्दे पर उनकी मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए हैं.