नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रदर्शन में बॉलीवुड के अभिनेताओं के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है. मुंबई में प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. लोग मुंबई के अलग-अलग इलाकों से इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं.