जंतर-मंतर पर 'इंडिया' गठबंधन के दलों का सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

  • 9:50
  • प्रकाशित: दिसम्बर 22, 2023
दिल्ली में जंतर-मंतर पर 'इंडिया' गठबंधन के दलों ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ धरना दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी धरनास्थल पर पहुंचे. विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को संसद और जंतर मंतर के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए. गठबंधन के दलों के विरोध पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र को कायम रखने के लिए जरूरी है कि जितने प्रगतिशील राष्ट्रवादी संगठन हैं, वह एक साथ आएं और एक आवाज में संदेश दें..."

संबंधित वीडियो