विदेशों में भी नागरिकता क़ानून के विरोध की गूंज दिखने लगी है. हेग में पीस पैलेस के सामने भारतीय मूल के लोगों ने ये प्रदर्शन किया. इसमें ख़ासी तादाद मे लोग नज़र आ रहे हैं. नीदरलैंड में ये ऐसा चौथा प्रदर्शन है. इस प्रदर्शन में सुभाष चंद्र बोस के सैन्य सचिव रहे कर्नल महबूब अहमद के बेटे इमरान अहमद भी शामिल हुए.