कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में हैं. प्रियंका यहां बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं. दिन भर बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद शाम में प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगी, जहां गुरुवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. 29 मार्च को प्रियंका अयोध्या जाएंगी.