संभल में पुलिस वालों की हत्या करने वाला एक और बदमाश ढेर

  • 0:26
  • प्रकाशित: अगस्त 11, 2019
उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने एक एनकाउंटर कर उन तीन में से एक और बदमाश को मार दिया जो कैदियों की वैन पर हमले के बाद भाग गए थे. उस घटना में पुलिस के दो जवानों की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में तीन बदमाश फरार थे. इनमें से कमल के बाद अब शकील को ढेर कर दिया गया है, तीसरा धर्मपाल अभी फरार है. बदमाशों ने एसपी संभल यमुना प्रसाद पर भी गोलियां चलाईं लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई. एसओजी के दो जवान भी मुठभेड़ में घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

संबंधित वीडियो