सेना को बड़ी सफलता, बडगाम एनकाउंटर में मारा गया लश्‍कर कमांडर मूसा

  • 0:54
  • प्रकाशित: सितम्बर 30, 2026

जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लश्कर के एक्टिव मॉड्यूल को सुरक्षा बलों ने खत्म कर दिया है. बडगाम में एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने लश्कर के कमांडर आतंकी फौजी मूसा को ढेर कर दिया है. मंगलवार को कई घंटे के ऑपरेशन के बाद आतंकी मूसा मारा गया है. इस मॉड्यूल के बाकी लोग और मूसा के साथी पहले ही मारे जा चुके हैं. हालांकि, सुरक्षा बलों ने जंगल में अपनी घेराबंदी अभी भी जारी रखी हुई है और अन्‍य आतंकियों की तलाश की जा रही है.

संबंधित वीडियो