पीएम मोदी ने कहा कि श्री हरिकोटा से साल में भर में उतनी लॉन्चिंग नहीं होती, जितनी कांग्रेस वाले अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग करते हैं. कांग्रेस को जो करना है करे, लेकिन भारत की प्रतिष्ठा और उपलब्धियों को कटघरे में खड़ा कर रही है. अंगूर उसके लिए इतने खट्टे हैं कि वह अंगूर की बेल ही काटने में लग गई है. कांग्रेस का यह परिवार ही उसे खत्म करने में जुटा है. कांग्रेस के इस रवैये का नुकसान सरकार को ईमानदार आलोचकों को भी होता है. ईमानदार आलोचकों को इससे बहुत नुकसान हो रहा है. जो लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ अपनी बात रखना चाहते हैं, उनकी बात भी कांग्रेस के शोर में खो जाती है. उन ईमानदार आलोचकों की आवाज दब जाती है, जो लोकतंत्र का भला चाहते हैं और देश का हित चाहते हैं.