UP Flood News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। मथुरा और वृंदावन में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे केशव कुंज कॉलोनी, विश्राम घाट, और परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गए हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3.26 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने से स्थिति और गंभीर है। आगरा में ताजमहल की दीवारों तक यमुना का पानी पहुंच गया है, और मेहताब बाग, ताज व्यू पॉइंट सहित कई कॉलोनियां डूबने की कगार पर हैं। मथुरा में 40 से ज्यादा गांव और 500 से अधिक घर पानी में डूब चुके हैं, जबकि 400 परिवारों को रेस्क्यू किया गया है। लोग अपने सामान की चिंता में छतों पर रहने को मजबूर हैं।