पार्टी से इतर जाकर बोलने पर बीजेपी ने अपने सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि डीडीसीए विवाद में वित्तमंत्री अरुण जेटली पर हमला करने के लिए कीर्ति आजाद पर कार्रवाई की गई है। एनडीटीवी से बात करते हुए कीर्ति ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी से कोई बात नहीं की। कीर्ति ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी मुझे बुलाएंगे और मेरे साथ न्याय होगा।