सीआईएसएफ के 50वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, हमारे सुरक्षाकर्मी का परिवार भी तो बाकियों की तरह ही होता है. उसके भी सपने हैं, आकाक्षाएं हैं. उसकी भी शंकाएं, आशंकाएं होती हैं. लेकिन राष्ट्र रक्षा का भाव जब मन में आ जाता है तो वो हर मुश्किल पर जीत हासिल कर लेता है. अगर आज में सीआईएसएफ के इस कार्यक्रम में शामिल न होता तो, मैं बहुत कुछ गंवा देता.