वोट डालने के बाद बोले पीएम मोदी : IED से ज्यादा शक्तिशाली वोटर आईड है

  • 6:41
  • प्रकाशित: अप्रैल 23, 2019
पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद कहा कि भारत के लोकतंत्र की ताकत है. लोकतंत्र का महत्व क्या है, दुनिया के सामने उदाहरण के साथ हम प्रस्तुत करते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद का शस्त्र आईईडी होता है, लोकतंत्र का शस्त्र और शक्ति वोट आईडी होती है. वोटर आईडी कार्ड की शक्ति आईडी से भी बहुत ज्यादा है. दूसरे चरण में जिस तरह से भारी वोटिंग हुई है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं. मैं सभी पत्रकारों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी अभिनंदन करता हूं. क्योंकि आपने इस गर्मी में बिना थके काम किया है.

संबंधित वीडियो