मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए सोचा नहीं था PM की कुर्सी तक पहुंचूंगा : पीएम मोदी

  • 28:03
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसेवा में आज पूरे 25 साल हो गए हैं. इस अवसर पर दिल्‍ली के इंदिरा गांधी स्‍टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा, "7 अक्टूबर, 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा. आज मुझे हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर निरन्तर सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हो गए हैं. ये जनता-जनार्दन के निरन्तर आशीर्वाद का परिणाम है. भाजपा, NDA, लोकतंत्र के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं. मैं देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं. इस दौरान इतने सारे चुनाव हुए जनता ने हमेशा मुझे अपनी सेवा के लिए चुना. मैं आज भारत के लोकतंत्र और संविधान का वंदन करता हूं. मैं सेवा ज्योति यात्रा में हिस्सा लेने वाले सभी नागरिकों का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं."