दिल्ली छात्र आंदोलन में कथित पैलेट गन इस्तेमाल को लेकर जांच तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, RAF के जिन जवानों ने पैलेट गन चलाई थी उनकी पहचान कर ली गई है. CRPF की आंतरिक जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते आ सकती है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. राहुल गांधी ने छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था. इसे लेकर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी भी लिखी है. राहुल गांधी ने इस चिट्ठी में पूछा है कि किसने छात्रों पर पैलेट गन चलाने की परमिशन दी थी.