देश में जारी कोरोना संकट ने शिक्षा व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है. सरकार की तरफ से ऑनलाइन शिक्षा(online education) की व्यवस्था की गयी है. इन सब के बीच प्राइवेट स्कूलों पर सरकार की तरफ से दवाब है कि वो फीस को लेकर अभिभावकों परेशान न करें. लेकिन शिक्षकों की भी अपनी मजबूरी है.