NEET 2026 cancelled Kota reaction: कोटा में नीट 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों की नाराजगी और निराशा साफ दिख रही है. सालभर की मेहनत और अच्छे स्कोर की उम्मीद के बाद अचानक एग्जाम कैंसिल होने से छात्रों का भरोसा हिल गया है.
छात्रों का कहना है कि बार-बार पेपर लीक होने से उनका करियर दांव पर लग जाता है. मानसिक दबाव, दोबारा तैयारी और अनिश्चितता ने उन्हें बेहद परेशान कर दिया है. अभिभावक भी इसे बच्चों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ बता रहे हैं.
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय घबराने का नहीं, बल्कि दोबारा मजबूती से तैयारी करने का है. अब सभी की नजर नई परीक्षा तारीख और जांच के नतीजों पर है.