India gold reserves homes, 50000 ton gold India: भारत में सोने को लेकर एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय घरों और मंदिरों में करीब 50,000 टन सोना जमा है, जिसकी कीमत हजारों लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है. यह आंकड़ा कई देशों के कुल भंडार और जीडीपी से भी ज्यादा है.
भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और सामाजिक प्रतिष्ठा का हिस्सा है. शादी-ब्याह, त्योहार और खास मौकों पर सोना खरीदना आम बात है. यही वजह है कि देश दुनिया में सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में शामिल है. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इतना ज्यादा सोना खरीदकर घरों में जमा रखना अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद नहीं है. इससे विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ता है, क्योंकि सोना बड़े पैमाने पर आयात किया जाता है. इसलिए अब सलाह दी जा रही है कि सोने में निवेश के लिए नए विकल्प जैसे गोल्ड बॉन्ड या ETF अपनाए जाएं, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल सके.