उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक नए 5,000 टन वजनी डिस्ट्रॉयर से स्ट्रैटेजिक क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है. जानकारों का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को देखते हुए किम जोंग उन अपनी नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस कर रहे हैं. क्या रूस की मदद से नॉर्थ कोरिया अब अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है? देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.