लालू प्रसाद का दावा, नीतीश फिर चाहते थे गठबंधन

  • 4:24
  • प्रकाशित: अप्रैल 05, 2019
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में फिर से उनके साथ गठबंधन में आना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. लालू ने अपनी आत्मकथा- 'गोपालगंज टू रायसीना: माई पॉलिटकिल जर्नी' में कहा है कि नीतीश ने महागठबंधन छोड़कर जाने के 6 महीने के अंदर ही ये कोशिश की थी. लालू ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि उनसे बातचीत के लिए नीतीश कुमार ने 5 बार जेडीयू उपाध्यक्ष और अपने विश्वासपात्र प्रशांत किशोर को भेजा था. हालांकि प्रशांत किशोर ने लालू यादव के इस दावे को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है.

संबंधित वीडियो