नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद तेजस्वी यादव ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि नीतीश की राजनीति से हैरान नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा 'संघ मुक्त' देश की बात करते थे और आज उन्होंने संघ के आगे घुटने टेक दिए हैं. तेजस्वी ने यह भी कहा कि नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है.