Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, PM मोदी ने किया नमन!

  • 1:50
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2026

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर दिल्ली के संसद परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि धरती आबा का साहस, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेते हुए सरकार जनजातीय समुदाय के सम्मान, अवसर और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समुदाय के अमूल्य योगदान को पहचानने और उसका सम्मान करने की भी अपील की. जनजातीय गौरव दिवस हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत साल 2021 से हुई थी. यह दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. कार्यक्रम के दौरान संसद परिसर में पारंपरिक नृत्य की भी झलक देखने को मिली.

संबंधित वीडियो