भारत की सबसे लंबी जोजिला टनल तैयार, पहाड़ों का सीना चीरने वाले हीरोज से मिलिए

भारत के बुनियादी ढांचे के इतिहास में आज एक बहुत बड़ा सपना सच हो गया है. दुनिया की सबसे ऊंची और भारत की सबसे लंबी (13 km से ज्यादा) 'सिंगल ट्यूब रोड टनल' यानी जोजिला टनल (Zojila Tunnel) का फाइनल ब्रेक-थ्रू (ब्लास्टिंग) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. अब कश्मीर से लद्दाख जाने के लिए भारी बर्फबारी और माइनस तापमान का डर नहीं रहेगा. जो सफर पहले घंटों में जान जोखिम में डालकर तय होता था, वो अब सिर्फ 15 मिनट में सुरक्षित तय होगा! -25°C की जमा देने वाली ठंड में 4 साल तक लगातार काम करने वाले जांबाज मजदूरों और इंजीनियरों से एनडीटीवी के नज़ीर मसूदी की खास बातचीत.

संबंधित वीडियो