होर्मुज का रास्ता खुला, $78 पर आया बैरल. क्या देश में सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

 ग्लोबल ऑयल मार्केट से इस वक्त की सबसे बड़ी राहत देने वाली खबर आ रही है. अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) से तेल टैंकरों और जहाजों की आवाजाही एक बार फिर सामान्य रूप से शुरू हो गई है. आपको बता दें कि दुनिया की कुल तेल जरूरत का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से सप्लाई होता है. इस रास्ते के खुलने और ऐतिहासिक डील के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें करीब 2% तक टूट चुकी हैं और यह 111 दिनों के सबसे निचले स्तर यानी $78 प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं. इस भारी गिरावट के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. इस पूरे मुद्दे और देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या बड़ा बयान दिया है, जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.

संबंधित वीडियो