Delhi NCR Flood News: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण निगमबोध घाट में पानी घुसने से अंतिम संस्कार पूरी तरह रोक दिए गए हैं। गीता कॉलोनी श्मशान घाट में भी 2.5-3 फीट पानी जमा होने से बेंच डूब गए हैं, और लकड़ियां भीग चुकी हैं। छोटे बच्चों को यमुना के किनारे दफनाने की प्रथा है, लेकिन पानी के कारण एक 2 साल के बच्चे का भी अंतिम संस्कार करना पड़ा