महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जो मची हुई है, उसके चलते विपक्षी एकता पर भी अब एक सवालिया निशान मंडराने लगा है. कांग्रेस सहित 17 विपक्षी दलों की पिछले दिनों ही पटना में संपन्न हुई थी. जिसमें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला एकजुट होकर करने और अपने मतभेदों को अलग कर सीट बंटवारे में लचीला रुख अपनाने का संकल्प लिया गया था. अब विपक्षी दलों ने संयुक्त रणनीति पर चर्चा के लिए बेंगलुरु में अगली बैठक बुलाने का फैसला किया है.