Nepal Political Crisis: नेपाल में बदलाव...आगे की राह क्या? New PM Sushila Karki | Watan Ke Rakhwale

  • 30:17
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2025

Nepal Political Crisis: नेपाल में एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोज़गारी और हाल ही में सोशल मीडिया पर लगे बैन के खिलाफ ज़ेन-ज़ी युवा सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन इतना तेज़ हुआ कि प्रधानमंत्री समेत पूरी सरकार को इस्तीफ़ा देना पड़ा। करीब 50 लोगों की मौत हुई और 1000 से ज़्यादा लोग घायल हुए। जनता के आक्रोश ने सत्ता की चूलें हिला दीं और अब पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है। यह बदलाव सिर्फ नेपाल के लिए ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया के लिए भी बेहद अहम है। क्या ये जन आंदोलन नेपाल में स्थायी बदलाव लाएगा? भारत के लिए इसके क्या कूटनीतिक मायने होंगे? जानिए इस रिपोर्ट में पूरी कहानी।

संबंधित वीडियो