India Nepal border, Raxaul Market: भारत‑नेपाल सीमा पर बसे रक्सौल बाजार में इन दिनों सन्नाटा है. नेपाल सरकार द्वारा भंसार यानी कस्टम शुल्क के नियम सख्त किए जाने के बाद नेपाली ग्राहकों की संख्या घट गई है. नए नियमों के चलते खरीदारी महंगी और समय‑साध्य हो गई है, जिससे व्यापार और दोनों देशों के पारंपरिक “रोटी‑बेटी” रिश्तों पर असर पड़ रहा है. ग्राउंड से पूरी रिपोर्ट.