भारत आधिकारिक तौर पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एनिमे कंजम्पशन मार्केट (Anime Consumer Market) बन चुका है। इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, साल 2034 तक भारत की घरेलू एनिमे इकोनॉमी 3.3 बिलियन डॉलर (करीब 27,000 करोड़ रुपये) के आंकड़े को छूने के लिए तैयार है। 'NDTV भारत-जापान संवाद' के इस विशेष सत्र में कॉमिक-कॉन इंडिया (Comic-Con India) के फाउंडर जतिन वर्मा ने शिरकत की और भारत में बढ़ते पॉप कल्चर, क्षेत्रीय डबिंग के प्रभाव और एनिमे-मांगा के भविष्य पर खुलकर बात की।