वाणिज्य मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर किसी एक ही भूगोल (Geography) में मैन्युफैक्चरिंग का केंद्रित होना पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय रहा है, जिसका खामियाजा कोविड के समय और परमानेंट मैग्नेट्स के निर्यात पर रोक के दौरान दुनिया भुगत चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सेमीकंडक्टर मिशन' की सफलता को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत में 12 से अधिक प्रमुख पहल चल रही हैं। डोलैरा (गुजरात) और असम में आ रहे सेमीकंडक्टर फैब (Fab) के साथ-साथ नीदरलैंड्स की दिग्गज कंपनी एएसएमएल (ASML) द्वारा यूरोप के बाहर भारत में अपना पहला प्लांट लगाना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि भारत एक 'विश्वसनीय भागीदार' बनकर उभरा है। जापान के सहयोग और भारतीय डिजाइन इंजीनियरों की 20% वैश्विक हिस्सेदारी पर आधारित इस विशेष नीतिगत चर्चा को देखिए सिर्फ NDTV इंडिया पर।