NDTV EXCLUSIVE Report From Tarapur Atomic Power Station: भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है, जहां एक ओर महाराष्ट्र के तारापुर में दुनिया का सबसे पुराना चालू न्यूक्लियर रिएक्टर सुरक्षित रूप से काम कर रहा है, वहीं तमिलनाडु के कल्पक्कम में देश का सबसे नया और अत्याधुनिक प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर भी शुरू हो चुका है। NDTV के साइंस एडिटर पल्लव बागला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत के पास 650 से ज्यादा रिएक्टर-ईयर का अनुभव है और देश में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। NPCIL के CMD भुवन चंद्र पाठक के अनुसार, भारत के सभी 25 परमाणु रिएक्टर सुरक्षित रूप से संचालित हो रहे हैं और अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। तारापुर के यूनिट 1 और 2, जो 1969 से काम कर रहे हैं, आज भी सुरक्षित हैं और सस्ती स्वच्छ बिजली उत्पादन कर रहे हैं। वहीं कल्पक्कम का नया रिएक्टर भारत की भविष्य की न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी का प्रतीक बनकर उभरा है। पल्लव बागला की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट भारत की न्यूक्लियर ताकत, तकनीकी आत्मनिर्भरता और सुरक्षा मानकों को दर्शाती है।